Buxar News: तालाब के जीर्णोद्धार की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बक्सरBuxar News: मणियां गांव के लोगों ने सरकारी तालाब की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन से जीर्णोद्धार की मांग की है। अतिक्रमण और गंदे पानी के कारण तालाब दूषित हो गया है, जिससे जल जीवन हरियाली योजना प्रभावित हो रही है।

Buxar News: नावानगर। मणियां गांव के लोगों ने गांव की सरकारी तालाब की दुर्दशा को लेकर जिला प्रशासन से उसके जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता वकील सिंह यादव ने बताया कि गांव की नालियों का लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से घरों का गंदा पानी सरकारी तालाब में हज गिरता है। जिससे वह काफी दूषित हो गया है। इसके साथ ही तालाब को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली पर भी ग्रहण लग गया है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


