चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

महुआर पंचायत के चंद्रपुरा गांव में जल-नल योजना के तहत लगाए गए नलकूप को नियमित रूप से चलाने की मांग की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राम बहादुर पाठक ने बताया कि गर्मी में नलकूप न चलने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को समस्या की सूचना दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं

पेज चार पर फ्लायर में इनसेट ------------ ब्रह्मपुर। महुआर पंचायत के चंद्रपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 में जल-नल योजना के तहत लगाए गए नलकूप को रोजाना चलाने की मांग की जाने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता राम बहादुर पाठक ने बताया कि इस नलकूप का रोज नहीं चालू होने से गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप चलाने का कोई समय भी तय नहीं है। मनमाने तरीके से इसका संचालन किया जाता है। कभी दो-दो दिनों तक नलकूप बंद रहता है। इसकी सूचना विभागीय कनीय अभियंता सहित अन्य लोगों को दी जा चुकी है।

लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं अभी तक हो सकी है। इससे ग्रामीणों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। वही लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इस नलकूप का कोई लाभ वार्ड के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।