होली की खरीददारी से बाजार हुए गुलजार, टोपी व पगड़ी की मांग बढ़ी

Mar 02, 2026 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

होली के त्योहार के लिए बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। नए डिज़ाइन के टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, पगड़ियां और रंग-बिरंगी पिचकारियाँ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। लोग विशेष कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और किराना सामान खरीदने में व्यस्त हैं। होली मिलन समारोहों की तैयारी जोरों पर है, जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ी है।

होली की खरीददारी से बाजार हुए गुलजार, टोपी व पगड़ी की मांग बढ़ी

पेज चार पर बॉटम -------- चहल-पहल होली खेलने के लिए नई डिजाइन की टी-शर्ट और कुर्ता-पायजामा भी बाजार में उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है कई रेंज में विभिन्न डिजाइनों की राजस्थानी और मालवी पगड़ियां बिक रही हैं कपड़ा, दूध, खोवा, पनीर, अबीर-गुलाल व किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ फोटो संख्या 26 कैप्शन - सोमवार को रामरेखा घाट रोड में सजी रंग व पिचकारी की दुकान। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर के बाजारों में उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर के बाजार में त्योहारी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इस बार बाजार में नई डिजाइन की टोपी और पगड़ी उपलब्ध हैं। जिन्हें होली पर लोग पहनना पसंद कर रहे हैं। इनका शहर में क्रेज बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोग होली के लिए विशेष कपड़े भी खरीद रहे हैं। जबकि पहले होली खेलने के लिए पुराने कपड़ों का उपयोग किया जाता था। शहर में होली मिलन समारोहों की लंबी परंपरा रही है। अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के लिए स्वागत पटके और पगड़ी की भारी मांग देखी जा रही है। बाजार में 35 रुपये से 200 रुपये तक के आकर्षक पटके उपलब्ध हैं। वहीं 50 रुपये से 150 रुपये की रेंज में विभिन्न डिजाइनों की राजस्थानी और मौलवी पगड़ियां बिक रही हैं। इसके साथ ही होली खेलने के लिए नई डिजाइन की टी-शर्ट और कुर्ता-पायजामा भी बाजार में उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री भी अच्छी हो रही है। इधर, रंगोत्सव के पर्व में शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गली-गलियारों तक में रौनक छाई हुई है। जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके के बाजार सूर्य की पहली किरण निकलते ही दुकानदारों द्वारा सजाया जाने लगता है, जो देर रात ग्राहकों से गुलजार रह रहे है। इस दौरान बाजार में सबसे अधिक कपड़ा, दूध, खोवा, पनीर, अबीर-गुलाल और किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों के दुकानों और मॉल में जहां पुरूषों द्वारा होली की पारंपरिक वस्त्र कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, जिंस, टी-शर्ट, शर्ट आदि की खरीददारी की जा रही है। वहीं महिलाओं द्वारा साड़ी, लहंगा, टॉप, लेगीज, सूट व अन्य कपड़ों की खरीददारी की जा रही है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ शहर के यमुना चौक, पीपी रोड, श्रीचन्द्र मंदिर रोड, मेन रोड, मुनीम चौक, ठठेरी बाजार, गोला बाजार, रामरेखा घाट, पुलिस चौकी, तुरहा टोली व अन्य जगहों में संचालित विभिन्न मॉल, कपड़ों की दुकान में पहुंच कर लोग खूब जमकर खरीददारी कर रहे है। इसी तरह लोग अलग-अलग डिजाइन के जूता-चप्पल और सैंडिल की खरीददारी भी कर रहे है। इसके साथ ही रामरेखा घाट स्थित चूड़ी मार्केट व अन्य जगहों की सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ हो रही है। जहां महिलाएं सजने-संवरने के लिए सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों की खरीददारी के लिए पहुंच रही है। दूसरी तरफ किराना दुकानों पर बढ़ रही रौनक होली में लोग एक-दूसरे से प्रेम और अपनापन का इजहार करने के लिए एक-दूसरे के घर आते-जाते है। जिनकी खातिदारी के लिए लोग घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाकर इसका पर्व का आनन्द लेते है। इन व्यंजनों को बनाने के लिए बाजार से तरह-तरह के सामग्री खरीद कर लाते है। पिचकारी के साथ अबीर-गुलालों से पटा बाजार होली पर्व की पहचान और खूबसूरती इस दौरान उपयोग में लाई जाने वाले पिचकारी, मुखौटा, भिन्न-भिन्न तरह के रंग व अबीर-गुलाल से होती है। इसके लिए शहर के बाजारों में कई डिजाइन की पिचकारी जो करीब 15 रुपये से शुरू होकर 700 रुपये तक में बेची जा रही है। इनमें प्रमुख रूप से पाइप पिचकारी, छुहारा पिचकारी, बैलून व खिलौना पिचकारी की मांग सबसे अधिक है। वहीं मुखौटे में राजनीतिक चेहरे, भूत-प्रेत वाले मुखौटे व टोपी 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक बेचे जा रहे है। जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहे है। बता दें कि इस होली में सबसे अधिक धूम मचाने वाला स्पार्कल गन और स्पाइडरमैन पिचकारी जिनमें गुलाल की काट्रेज का इस्तेमाल किया जाता है, इसकी खूब मांग है। इनमें प्रेशर से गुलाल निकलता है। इसी तरह छोटे बच्चों के लिए कार्टून स्टाइल की कई पिचकारियां बाजार में उपलब्ध है। लोगों में होली का रंग अभी से चढ़ गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।