विहिप की बैठक में बारात स्वागत समिति का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में विश्व हिंदू परिषद ने रामबाग स्थित कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में, वाल्मीकि के व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, 27...

विहिप की बैठक में बारात स्वागत समिति का चयन

बक्सर, निज संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर के रामबाग स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने की। इस अवसर पर विहिप के विभाग संपर्क प्रमुख डॉ.बृजेश पांडेय ने वाल्मीकिजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वाल्मीकिजी संस्कृत के आदि कवि थे। त्रेता एवं द्वापर युग में भी उनकी चर्चा मिलती है। वाल्मीकिजी ने संस्कृत में रामायण महाकाव्य की रचना की थी। बैठक में अयोध्या से चलकर नेपाल के जनकपुर तक प्रत्येक 5 वर्ष पर जाने वाली बारात की स्वागत के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। समिति के संयोजक अमित पांडेय और सहसंयोजक धनंजय मिश्रा को मनोनीत किया गया। बारात आगामी 27 नवंबर को अयोध्या से चलकर बक्सर पहुंचेगी और बक्सर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन प्रस्थान करेगी । बारात के स्वागत में श्रीसीताराम विवाह महोत्सव के महंथ राजा रामशरण दासजी और बसांव मठ के मठाधीश्वर वेंकटेश्वर स्वामीजी महाराज विशेष रूप से स्वागत करेंगे। इस अवसर पर प्रांत सह सत्संग प्रमुख कन्हैयाजी पाठक, विभाग मंत्री संजय राय, मोनू निराला, उपेंद्र बजरंगी, संजय सिंह, नमो नारायण उपाध्याय, रामप्रताप सिंह, सुरेंद्र राय, रामकृपाल राय, तारकेश्वर उपाध्याय, रमेश मिश्रा, सुनील कुमार, बलराम मिश्र आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।