पूर्व सैनिकों को बैंकिंग सुवाधाओं का मिलेगा लाभ

पूर्व सैनिकों को बैंकिंग सुवाधाओं का मिलेगा लाभ

संक्षेप:

बुधवार को चौगाईं में पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई गांवों से पूर्व सैनिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक अधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों को बैंकिंग योजनाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें पेंशन और गोल्ड लोन शामिल हैं।

Dec 10, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

मासिक चौगाईं में बुधवार को पूर्व सैनिक संघ की आयोजित हुई बैठक प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुटे थे दर्जनों पूर्व सैनिक फोटो संख्या- 16, कैप्सन- बुधवार को चौगाईं में आयोजित बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक संघ के सदस्य। चौंगाई, एक संवाददाता। प्रखंड के पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में बुधवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विस मूमेंट के बैनर तले आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में पूर्व सैनिक जुटे हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई कोरानसराय शाखा के मुख्य प्रबंधक रोहित कुमार, सहायक प्रबंधक गुंजन कुमार पंडित, फील्ड ऑफिसर अजय शंकर राय, सूबेदार मेजर लोकनाथ सिंह व कैप्टन कन्हैया पंडित द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक के दौरान में मुख्य प्रबंधक रोहित कुमार ने पूर्व सैनिक संघ से जुड़े सभी सैनिकों एवं उनके परिवार को बैंक से लेनदेन करने एवं बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। वे पूर्व सैनिकों के पेंशन, गोल्ड लोन एवं अन्य समस्याओं के विषय पर विचार-विमर्श कर उसका हल निकालने का आश्वासन दिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिक संघ एवं उनके परिवार से जुड़े लोगों को बैंक से जुड़ी समस्याओं तथा उसके योजनाओं से जोड़ने को लेकर था। मौके पर डॉ. पीके पांडेय, हरेंद्र तिवारी, विद्यासागर चौबे, ललन यादव, अरविंद कुमार, सुदामा पांडेय, महेंद्र चौधरी सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।