Buxar News: जंगल बाजार रोड बना सब्जी बाजार, बढ़ी परेशानी
Buxar News: डुमरांव में स्थानीय जंगल बाजार रोड पर सब्जी बाजार फैल गया है। फुटपाथों पर दुकानदारों के बढ़ते कब्जे के कारण राहगीर चल नहीं पा रहे हैं। रोजाना सड़क पर भीड़ और अव्यवस्थित दुकानदारों के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Buxar News: पेज पांच के लिए ------ डुमरांव। स्थानीय जंगल बाजार रोड सब्जी बाजार में तब्दील हो गया है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर सब्जी दुकानदारों का कब्जा इतना बढ़ गया है कि राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। रोजाना सुबह से शाम तक दर्जनों अस्थायी दुकानें सड़क किनारे सज जाती हैं। सब्जी खरीदने वालों की भीड़ और दुकानदारों की अव्यवस्थित दुकानदारी के कारण सड़क दिनभर जाम रहती है। स्थिति यह है कि दो पहिया वाहन भी आसानी से निकल नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं की संख्या बढ़ने से पूरा रास्ता सब्जी बाजार में बदल गया है।
फुटपाथों के अतिक्रमण से पैदल यात्रियों को गाड़ियां बीच सड़क से निकलने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


