ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरचक्की के तीन सेंटर पर लगाया गया वैक्सीन, काफी संख्या में निराश लौटे लोग

चक्की के तीन सेंटर पर लगाया गया वैक्सीन, काफी संख्या में निराश लौटे लोग

डुमरांव। निज प्रतिनिधिबावजूद इसके शनिवार को केंद्र पर लोगों की भीड लगी रही।वगैर टीका लिए काफी लोग निराश मन से लौट गये। केयर इंडिया के प्रखंड मैनेजर पारस पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को...

चक्की के तीन सेंटर पर लगाया गया वैक्सीन, काफी संख्या में निराश लौटे लोग
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSun, 01 Aug 2021 10:50 AM
ऐप पर पढ़ें

डुमरांव। निज प्रतिनिधि

चक्की प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पर लगातार दूसरे दिन टीका लगाया गया।गुरुवार को पांच दिनों बाद वैक्सीन मिलने के कारण भीड उमड पडी थी।शुक्रवार को तीन सौ डोज दिया गया। फिर भीड कम करने के उद्देश्य से तीन सेंटरों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गयी थी।बावजूद इसके शनिवार को केंद्र पर लोगों की भीड लगी रही।वगैर टीका लिए काफी लोग निराश मन से लौट गये।

केयर इंडिया के प्रखंड मैनेजर पारस पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से टीका लगाने की तीन केन्द्रों पर व्यवस्था की गयी थी।उन्होंने बताया का चक्की पीएचसी पर एक सौ,अरक में एक सौ और जवहीदियर में वैक्सीन का 90 डोज भेजा गया था।शनिवार को भी भीड के आगे वैक्सीन का डोज कम पड गया।काफी संख्या में ग्रामीण केंद्रों से वापस लौट गये।

वैक्सीन के लिए शनिवार की सुबह से ही लोगों की भीड रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लग गयी थी।चक्की में टीका के लिए उमड रही भीड इस बात का प्रमाण है कि लोग अब जान की हिफाजत के प्रति जागरुक हो चुके है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें