ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर रघुनाथपुर बाजार से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रघुनाथपुर बाजार से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

क्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के थानों में भी उसका फोटो भेजा गया है। वहीं ग्रामीणों के...

  रघुनाथपुर बाजार से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 17 May 2021 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मपुर। निज संवाददाता

स्थानीय थाने की पुलिस ने रघुनाथपुर गांव के बधार से एक महिला का शव बरामद किया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को देखने से इसकी जानकारी नहीं हो पा रही थी कि आखिर महिला की मौत किस तरह से हुई है। उसके शरीर से किसी तरह का जख्म वगैरह का निशान भी नहीं पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बक्सर दे दिया। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के थानों में भी उसका फोटो भेजा गया है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला दो-तीन दिनों से रघुनाथपुर में ही देखी जा रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें