
आर्म्स लहराना ब्रह्मपुर नगर पंचायत के युवकों को पड़ा महंगा
ब्रह्मपुर में दो युवकों अंशु पांडेय और गुड्डू पांडेय को आर्म्स के साथ डांस कार्यक्रम में तस्वीर खिंचवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित...
गए जेल दोनों आरोपित युवकों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का अपराधिक इतिहास ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। आर्म्स के साथ तस्वीर खिंचवाना आज के मनबढ़े युवाओं के लिए फैशन बनते जा रहा है। लेकिन नगर पंचायत के दो युवकों का यह शौक काफी महंगा साबित हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि नगर पंचायत निवासी अंशु पांडेय व गुड्डू पांडेय का आर्म्स लेकर एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जो डांस कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें दोनों युवक स्टेज पर महिला डांसर के साथ आर्म्स लहराते दिख रहे हैं।

हथियार लहराते दोनों युवकों का तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर स्थानीय थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित युवकों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, हथियार बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का अपराधिक इतिहास रहा है, वे पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। हथियार लहराते नगर पंचायत के दो युवकों की गिरफ्तारी का मामला पूरे दिन चर्चा में बना रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




