Buxar News: चोरी की मोबाइल के साथ दो युवक हुये गिरफ्तार
Buxar News: बक्सर स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक की पहचान संतोष नोनिया और दूसरे की विक्की कुमार के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यात्रियों के मोबाइल चुराए थे।

Buxar News: पेज तीन के लिए ------- फोटो संख्या 16 कैप्शन - शनिवार को बक्सर स्टेशन पर चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते इंस्पेक्टर कुंदन कुमार। बक्सर। चोरी के मोबाइल के साथ अलग-अलग ट्रेनों से आरपीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को आरपीएफ ने जेल भेज दिया है। शनिवार को शाम के समय एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जिसे आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसकी तलाशी में मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर वह सही से नहीं बता पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि एक यात्री की मोबाइल है जिसे उसने चोरी की है। युवक की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र नटुआ टोला निवासी स्व. भुटकोरी नोनिया के पुत्र संतोष नोनिया के रूप में हुई।
हत्या की घटना
इधर हिमगिरी एक्सप्रेस से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ही भी एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि एक यात्री का मोबाइल उसने चुराया है। युवक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर निवासी स्व. धर्मनाथ यादव के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई। एसआई विजेंद्र मुवाल, सर्वेश यादव, राजमुकुल कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य शामिल थे। (बक्सर से नवीन पाठक)


