ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल
बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर महादेवा घाट के पास बुधवार को ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक सुमन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार ओमप्रकाश घायल हुआ।

पेज तीन के लिए ----------- चौसा, एक संवाददाता। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के पास बुधवार को तड़के तीन बजे के आसपास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी ट्रैक्टर चालक राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गांव का रहने वाला सुमन राजभर है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इधर बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर ही लाढ़ोपुर नारा के पास बुधवार की सुबह में एक तेज रफ्तार बाइक की सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जख्मी बाइक सवार ओमप्रकाश यूपी के जमनिया का रहने वाला बताया जाता है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


