Tributes to Former PM Manmohan Singh Congress Holds Mourning Assembly देश ने सरल स्वभाव वाले महान अर्थशास्त्री को खो दिया, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTributes to Former PM Manmohan Singh Congress Holds Mourning Assembly

देश ने सरल स्वभाव वाले महान अर्थशास्त्री को खो दिया

कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और महानता को हमेशा याद किया जाएगा। शोक सभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 27 Dec 2024 08:53 PM
share Share
Follow Us on
देश ने सरल स्वभाव वाले महान अर्थशास्त्री को खो दिया

श्रद्धांजलि अम्बेडकर चौक स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में शोक सभा डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई फोटो संख्या- 13, कैप्सन- शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की श्रंद्धांजलि सभा में भाग लेते जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय व अन्य। बक्सर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि देश ने एक सरल स्वभाव वाले महान अर्थशास्त्री को खो दिया है। देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में उनका योगदान हमेशा इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में डॉ प्रमोद ओझा, भोला ओझा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा वर्मा, युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, निर्मला देवी, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, कुमकुम देवी, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, मुक्तेश्वर राय, लक्ष्मण मिश्रा, बब्बन तुरहा, दीपू सेठ सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत प्रधानमंत्री को नमन किया। इधर नगर के अम्बेडकर चौक स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सादगी, ईमानदारी, विनम्रता, निष्पक्षता उन्हें सबसे अलग बनाती थी। शोकसभा में गोरखनाथ चौबे, बंकटेश चौबे, राजनारायण दूबे, राकेश तिवारी, राहुल चौबे, अधिवक्ता अजय दूबे, मनोज पाण्डेय, विमलेश सिंह, जगलाल राम, कन्हैया खरवार, जितेन्द्र प्रसाद, कमलेश सिंह, रवि पासवान व सत्येन्द्र यादव थे। सर्वदलीय नेताओं ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि बक्सर। सदर प्रखंड स्थित दलसागर खेल मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री व महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सर्वदलीय नेताओं व आमजनों द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय व संचालन जन सुराज के प्रदेश समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा ने किया। इस मौके पर जनसुराज के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्द्धन, बजरंगी मिश्रा, भरत मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष कृष्णा चौबे, धनजी पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, राम प्रसाद द्विवेदी, विनय उपाध्याय, उमाशंकर तिवारी, रजनी चौबे, मनोज कुमार सिंह, रमेश यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर गोंड, संजीव तिवारी, गुड्डू तिवारी, लालजी चौबे, उपेंद्र लाल व रिंकू यादव शोक प्रकट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।