महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की श्रद्धांजलि सभा

Jan 30, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांधी जी के जीवन और विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की श्रद्धांजलि सभा

पेज-04 के लिए फोटो-20, कैप्सन :- शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते जिलाध्यक्ष व अन्य बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं हैं, बल्कि वे समूची दुनिया के लिए आदर्श हैं। प्रणम्य हैं। सत्य, अहिंसा और मानवता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष के बल पर भारत को आजादी दिलवाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे, न कि सत्ता और दमन का। इस दौरान पार्टी वरिष्ठ नेता डॉ प्रमोद ओझा, डॉ सत्येंद्र ओझा, त्रियोगी नारायण मिश्र, संजय कुमार दुबे, पंकज उपाध्याय, महेंद्र चौबे, अजय यादव, राकेश यादव, बबन तुरहा, उपेंद्र ओझा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट में महात्मा गांधी का जीवन और विचार आज भी प्रासंगिक चौसा। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ समाज को नैतिक मूल्यों की दिशा भी दी। आज जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में गांधी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मंगलदेव पासवान, अरशद हैदर, नितेश कुमार उपाध्याय, चंदन चौधरी, मंटू चौरसिया, जितेश कुमार उपाध्याय, नसीम शाह, विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद इरशाद, राम लखन पाल, डॉ. सुनील कुमार यादव और विजय कुमार राम इत्यादि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।