श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पुलवामा हमले के शहीद

Feb 14, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर के कमलदह पोखरा पार्क में पुलवामा हमले के शहीदों की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व सैनिक संघ और सेना अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। रैली और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।

श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए पुलवामा हमले के शहीद

पेज-04 का फ्लायर फोटो-17, कैप्सन :- शनिवार को कवलदह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते लोग बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित कमलदह पोखरा पार्क के शहीद स्मारक स्थल पर शनिवार को वर्ष 2019 में हुए भीषण पुलवामा हमले के शहीदों की स्मृति की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बक्सर वॉरियर और पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में 40 वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सेना के अधिकारियों व पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और परेड के साथ सभा की शुरुआत की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष समूचा परिसर गूंज उठा।

श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व बक्सर वॉरियर के सीआरपीएफ जवान रंजन राय ने की। साथ ही विशाल रैली निकाली गई। जो स्टेशन रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक से सोमेश्वर स्थान वामनेश्वर मंदिर तक पहुंची। रैली के समापन के उपरांत सोमेश्वर स्थान वामनेश्वर मंदिर के समीप दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। साथ ही पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरा आयोजन श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। मौके पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।