जनजातीय गरिमा उत्सव शुरू, 49 गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा संचालित 'जनजातीय गरिमा उत्सव' कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम साहिला ने किया। यह अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा, जिसमें जनजातीय गांवों में शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। मुख्य स्लोगन 'जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले' है।

जनजातीय गरिमा उत्सव शुरू, 49 गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

पेज तीन की लीड ----------- लाभ मिलेगा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविरों में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा मुख्य स्लोगन है “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” 18 से 25 मई तक चलेगा अभियान फोटो संख्या 13 कैप्शन - सोमवार को कलेक्ट्रेट में जन जातीय गरिमा महोत्सव का दीप प्रज्वलित का उद्घाटन करती डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा संचालित “जनजातीय गरिमा उत्सव” कार्यक्रम का डीएम साहिला ने सोमवार को शुभारंभ किया। यह अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा। इसके तहत आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संवाद) अभियान के माध्यम से जनजातीय गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर जनजातीय परिवारों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन तक उसका लाभ पहुंचाना है। जिले में यह कार्यक्रम डीए-जेजीयूए के अंतर्गत आयोजित हो रहा है, जिसका मुख्य स्लोगन है “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले”।

शिविरों में आधार कार्ड और अन्य सेवाएँ

बैठक में डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, बैंकिंग सेवा, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री किसान योजना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड स्तर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर पर विकास मित्रों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्र उपस्थित थे।

भूमि संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन

भूमि संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविरों में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं अपर समाहर्ता ने भूमि संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के 10 प्रखंडों के 49 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। शिविर 19 से 23 मई तक संचालित होंगे, जबकि 23 मई को जनजातीय गांवों में विशेष सुनवाई दिवस आयोजित किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

जनजातीय गरिमा उत्सव कब तक चलेगा?
यह अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।