जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक हिमाद्री का तबादला
Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
बक्सर के जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत लिपिक हिमाद्री कुमार का तबादला नालंदा कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया। हिमाद्री कुमार पिछले एक वर्ष से बक्सर में कार्यरत थे।

बक्सर। जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थापित लिपिक हिमाद्री कुमार का तबादला नालंदा में कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने जारी पत्र में कहा है कि क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक पटना प्रमंडल ने अनुशंसा की थी। अनुशंसा की समीक्षोपरांत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला शिक्षा कार्यालय में हिमाद्री कुमार का तबादला किया है। वर्तमान में जिला शिक्षा अपीलीय प्राधिकार में कार्यरत थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनका तबादला बक्सर में हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


