किसानों को लाभ पहुंचाने के लिये किया जा रहा प्रशिक्षित

Feb 28, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

डुमरांव प्रखंड में जीविका से जुड़ी 39 वीआरपी को खेती की नई तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मॉनिटर के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्रदर्शित की गई। इसका उद्देश्य छोटे किसानों को लाभ पहुंचाना है, ताकि उपज बढ़े और लागत कम हो।

किसानों को लाभ पहुंचाने के लिये किया जा रहा प्रशिक्षित

जीविका डुमरांव प्रखंड स्थित कार्यालय में प्रखंड के 39 वीआरपी ले रहीं प्रशिक्षण खेती करने के नई-नई तकनीक को मॉनिटर के माध्यम से बताया जा रहा डुमरांव, निज संवाददाता। जीविका से जुड़ी महिलाओं को सरकार की तरफ से हर क्षेत्र में जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। खेती करने के लिये हर तकनीकी जानकारी को बताने के लिये उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थिति जीविका दीदी कार्यालय में जीवीका से जुड़ी 39 वीआरपी को खेती करने के हर तकनीकी को मॉनिटर के माध्यम से पर्दे पर दिखाकर बताया गया। इस संबंध में जब प्रशीक्षण दे रहे फार्म प्रबंधक शमीम अशलम ने बताया कि इन वीआरपी को खेती करने के नई-नई तकनीक बताया गया, जिसे ये किसानों के बीच जाकर बताएंगी।

इस नई तकनीक से उपज ज्यादा और लागत कम होगा। वहीं जीवीकोपार्जन विशेषज्ञ बलबीर सिंह ने बताया कि खेती करने के सभी तकनीक को किसानों को पंचायत स्तर पर भी बताया जाएगा, इस प्रशिक्षण का यही उद्देश्य है, ताकि छोटे किसान भी लाभान्वित हो सकें। इस मौके पर एरिया को-ऑडिनेटर दयानंद पासवान भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।