भाजपा के इतिहास, विकास व कार्य पद्धति की दी गयी जानकारी
डुमरांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत सहित अन्य नेताओं ने पार्टी के सिद्धांत, कार्य और विकास पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और बूथ प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षित डुमरांव में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया पार्टी के मूलभूत सिद्धांत, कार्य, इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला फोटो संख्या- 09, कैप्सन- रविवार को डुमरांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन व अन्य। डुमरांव, निज संवाददाता। जिला भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी के मूलभूत सिद्धांत, कार्य, इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। डुमरांव के एक सभागार में रविवार को प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महामंत्री बिनोद राय, जिला मंत्री ओम ज्योति भगत, जिला उपाध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
मंच संचलान नगर महामंत्री अविनाश त्रिपाठी ने किया। ग्रामीण मंडल नंदजी भारती की अध्यक्षता में कृष्णब्रह्म में भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भाजपा के इतिहास व विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिसका प्रभाव कार्यकर्ताओं पर काफी अच्छा पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलिराम पांडेय ने पार्टी की कार्य पद्धति की जानकारी दी। वहीं राम कुमार सिंह ने सरकार प्रायोजित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। वैचारिक अधिष्ठान के संबंध में शेषनाथ पाठक ने कार्यकर्ताओं को बताया। पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पिंकी पाठक ने कार्य विस्तार पर हमारी दृष्टि विषय पर अपनी बात रखी। वरिष्ठ नेता जितेन्द्र दूबे ने बूथ प्रबंधन के विषय में महत्वपूर्ण सलाह दी। मनोज सिंह ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर नगर अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, पूर्व जिला मंत्री राजीव भगत, नगर मंत्री अनिल साह, बूथ अध्यक्ष हीरालाल, वीरबल चौधरी, सोनू राय, राजू खरवार, अजीत भगत, विनोद भगत, प्रमिला पांडेय, वंदना चौबे, माखन प्रसाद, धीरेन्द्र निराला, संध्या कुमारी, गीता देवी, मालती देवी, शिवजी कसेरा थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


