Buxar News: बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: चौसा स्टेशन पर बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव न दिए जाने से यात्रियों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इसे पुनः चालू किया जाए। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि ठहराव शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।

Buxar News:   बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया

Buxar News: पेज तीन के लिए --------- गुस्सा यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेन का ठहराव दिया जाना आवश्यक

स्थानीय मांग

चौसा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है चौसा, एक संवाददाता। रेलवे द्वारा 2 सितंबर से बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन संख्या 03287/03288 का पुनः संचालन शुरू किया गया। इस ट्रेन का चौसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने से स्थानीय यात्रियों व क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा ने रेलवे के इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि चौसा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां 1320 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट भी स्थापित किया गया है, जिसके कारण देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों का चौसा आना-जाना लगा रहता है। बावजूद रेलवे द्वारा चौसा को उपेक्षित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोर्चा ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व जब इस ट्रेन का संचालन होता था, उस समय बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर का ठहराव चौसा स्टेशन पर होता था। कोरोना के बाद ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू होने पर चौसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव समाप्त कर दिया गया है, जबकि क्षेत्र की आवश्यकता और यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

प्रदर्शन और चेतावनी

चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि चौसा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है। इस मांग को लेकर मोर्चा द्वारा पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। बावजूद अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। कहा कि चौसा को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ 1320 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट वाले क्षेत्र को रेल सुविधाओं से वंचित रखना उचित नहीं है। कोरोना से पहले जिस ट्रेन का ठहराव चौसा में था, उसका ठहराव पुनः चौसा में तत्काल बहाल किया जाए। डॉ. मनोज कुमार यादव ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 03287/03288 का तत्काल चौसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चौसा में ट्रेन का ठहराव शीघ्र नहीं किया गया तो चौसा रेलवे यात्री संघर्ष मोर्चा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

संवाददाता से प्रश्न

चौसा स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव क्यों नहीं दिया गया?
चौसा स्टेशन पर बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव नहीं दिए जाने से स्थानीय यात्रियों व क्षेत्रवासियों में नाराजगी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय नगर फास्ट पैसेंजर ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया