
धू-धूकर जला ट्रेलर, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान
चंदा गांव के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर सीमेंट लदे ट्रेलर में आग लग गई। चालक और खलासी ने केबिन से कूदकर जान बचाई। अग्निशामक ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और फोरलेन पर यातायात बहाल कर दिया गया।
फोरलेन फोरलेन पर चंदा गांव के समीप पलभर में आग ने ट्रेलर को चपेट में लिया आग लगने के साथ ही सड़क किनारे पलट गई ट्रेलर, पूरी तरह राख हुआ फोटो संख्या- 18, कैप्सन- फोरलेन पर चंदा गांव के समीप सीमेंट लदे ट्रेलर में लगी आग। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर बुधवार की मध्य रात्रि एक सीमेंट लदे ट्रेलर में आग लग गई। पलभर में आग ने भीषण रुप ले लिया। फोरलेन पर आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जल रहे ट्रेलर की ट्रॉली पलट गई। भीषण अगलगी के बीच चालक और खलासी ने केबिन से कूदकर जान बचाई।

इसकी सूचना मिलते ही नया भोजपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के प्रयास में जुट गए। आसपास से पानी लाकर आग पर काबू करने का प्रयास हुआ, तबतक ट्रेलर जलकर राख हो गया। अग्निशमन ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार सीमेंट लदा ट्रेलर अपनी रफ्तार में जा रहा था, तभी चंदा गांव के समीप ट्रेलर के पिछले भाग से आग की लपटें उठने लगी। जब तक चालक और खलासी समझ पाते तब तक ट्रेलर के अगले भाग को आग ने चपेट में ले लिया। इस दौरान चालक और खलासी ने केबिन से कूद अपनी-अपनी जान बचाई। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वैसे पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेलर को सड़क किनारे सुरक्षित रखा गया। इसके बाद फोरलेन पर आवागमन को बहाल किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


