बहन की डोली उठने से पहले भाई का उठा जनाजा
सिमरी-पुराना भोजपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय अली हुसैन की मौत हो गई। वह भाई की शादी से लौट रहा था जब एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पेज तीन के लिए ------- मौत सिमरी-पुराना भोजपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह हुई घटना घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक मौके से हुआ फरार फोटो संख्या- 04, कैप्सन- मंगलवार को सीएचसी केन्द्र सिमरी मे जख्मी युवक की जांच करते डाक्टर। सिमरी, एक प्रतानिधि। सिमरी-पुराना भोजपुर मुख्य मार्ग पर मझवारी मेला के समीप मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरी गांव निवासी अली हुसैन (25 वर्ष) के रूप में की गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतक अली हुसैन अपने भाई की शादी समारोह में शामिल होकर गजराजगंज (भोजपुर) से बाइक द्वारा अपने गांव सिमरी लौट रहा था।
जब वह मझवारी मेला के समीप पहुंचा तो आगे चल रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद जख्मी अली हुसैन को राहगीरों की मदत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। युवक का जख्म इतना गहरा था कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर कुल दो लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति सुरक्षित है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की बहन की बारात मंगलवार को आने वाली थी। लेकिन, सड़क हादसे में हुई उसकी मौत की खबर ने शादी के उत्सवी माहौल को गम में तब्दील कर दिया। युवक की मौत के बाद घर का माहौल काफी गमगीन बना हुआ है। जिस घर में बहन की बारात आने वाली थी, उस घर में भाई का जनाजा निकलने से सबकी आंखे नम हो गई। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ट्रक को जब्त कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


