सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
बक्सर में सिंडिकेट के पास सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात को हुई, जब युवक किसी वाहन की चपेट में आया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई।

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सिंडिकेट के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते रविवार की रात सिंडिकेट के पास हुई। किसी वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार की शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


