अगजनी की घटना में दो लाख रुपये की संपत्ति राख
मटकीपुर बंगला टोला गांव में गुरुवार को एक भीषण आग लग गई, जिससे एक गरीब परिवार की 02 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता दी गई।

पेज तीन के लिए --------- रिपोर्ट तैयार मटकीपुर बंगला टोला गांव में गुरूवार की दोपहर में घटी घटना ग्रामीण तमाम प्रयास के बावजूद आग पर नहीं पा सके नियंत्रण राजपुर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के धनसोई थानांतर्गत मटकीपुर बांगला टोला गांव में गुरुवार की दोपहर अगलगी की भीषण घटना में आनाज, वस्त्र, फर्नीचर, बर्तन सहित लगभग 02 लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। गांव के अजीत कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार चौहान का परिवार बेहद गरीब है। उसकी पत्नी चिंता देवी सिलाई-बुनाई कर परिवार का भरण-पोषण करती है। आग लगने के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका।
आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद लोग घर में रखे सामान को जलने से नहीं बचा सके। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत अंचल कार्यालय को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर जांच कर रिपोर्ट तैयार किया। आगजनी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। वैसे, पंचायत स्तर पर पहल करते हुए पीड़ित परिवार को निजी कोष से 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


