Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTraffic Management for Makar Sankranti and Mauni Amavasya Peace Committee Meeting
किला मैदान से आईटीआई मोड़ तक नो-इंट्री जोन घोषित किया

किला मैदान से आईटीआई मोड़ तक नो-इंट्री जोन घोषित किया

संक्षेप:

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए -------- शांति समिति मकर संक्रांति और अमावस्या पर यातायात प्रबंधन पर विचार सभी गंगा घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी फोटो संख्या 29 कैप्शन - गुरुवार को अनुमंडल...

Jan 08, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज तीन के लिए -------- शांति समिति मकर संक्रांति और अमावस्या पर यातायात प्रबंधन पर विचार सभी गंगा घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी फोटो संख्या 29 कैप्शन - गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरूवार को आगामी पर्व-त्योहार यानी मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता एसडीएम अविनाश कुमार ने किया। बताया कि मकर संक्रांति पर वाहनों का मार्ग निर्धारण तय किया गया है। जिसमें ज्योति चौक से किला मैदान और फिर किला मैदान से आईटीआई मोड़ तक नो-इंट्री जोन घोषित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम के अनुसार, शहर में ई-रिक्शा को रेगुलेट करने की जरूरत है। इसपर एसडीएम ने आश्वासन देते हुए बताया कि डीटीओ को पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा कि ई-रिक्शा निबंधन से संबंधित जानकारी साझा करें। एसडीएम ने मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के समय शहर में कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि गंगा घाटों पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा गंगा घाटों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। सदस्यों के अनुरोध पर चलंत शौचालय स्थापित करने का निर्देश भी दिया। साथ ही आगामी पर्व त्योहारों से पहले रामरेखा घाट पर किए गए अतिक्रमण को रूटिंग बनाकर हटाने की कार्रवाई का निर्देश दिया है। मौके पर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय, सीओ राहुल कुमार, ईओ मनीष कुमार सहित संबंधित थानों के थानाध्यक्ष और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।