Buxar News: भाइयों को राखी बांधने निकली बहनें जाम में फंसीं, घंटों हुई परेशानी:

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: कोरानसराय चौक पर रक्षाबंधन पर्व के कारण वाहनों की भीड़ के चलते भीषण जाम लग गया। यात्रियों को गर्मी और उमस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, खासकर बहनों को जो भाइयों को राखी बांधने निकली थीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी की कमी थी।

Buxar News: भाइयों को राखी बांधने निकली बहनें जाम में फंसीं, घंटों हुई परेशानी:

Buxar News: कोरानसराय चौक की सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार: – गर्मी और उमस में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, रेंगते रहे वाहन: फोटो– डुमरांव, संवाद सूत्र। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को कोरानसराय चौक पर वाहनों की बढ़ी आवाजाही के कारण भीषण जाम लग गया।

जाम का कारण

सुबह से ही चौक और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया, जो दोपहर तक इतना अधिक हो गया कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन बहनों को हुई, जो रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकली थीं। त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में लोग बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

यातायात व्यवस्था की कमी

कोरानसराय चौक पर एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चौक से होकर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया। कई वाहन चालक जाम से निकलने के लिए इधर-उधर रास्ता तलाशते नजर आए, जिससे स्थिति और उलझती चली गई। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से तैयारी की जानी चाहिए थी। चौक पर वाहनों की भीड़ बढ़ने के बावजूद यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई। इसके चलते लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरानसराय चौक पर सामान्य दिनों में भी वाहनों का दबाव बना रहता है, लेकिन पर्व-त्योहार के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन को देखते हुए चौक पर जाम के बावजूद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

प्रश्नों के उत्तर

कोरानसराय चौक पर जाम का मुख्य कारण क्या था?
कोरानसराय चौक पर रक्षाबंधन पर्व के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: भाइयों को राखी बांधने निकली बहनें जाम में फंसीं, घंटों हुई परेशानी: