Buxar News: चौसा शेरशाह गढ़ को विकसित करेगा पर्यटन विभाग
Buxar News: चौसा में स्थित शेरशाह गढ़ को पर्यटन विभाग के द्वारा विकसित किया जाएगा। मुख्य पार्षद किरण देवी के अनुरोध पर, डीएम साहिला ने पर्यटन विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें शेरशाह-हुमायूं के युद्ध स्थल के देखरेख और आकर्षण बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने का अनुरोध किया गया है।

Buxar News: पेज चार के लिए -------- कवायद मुख्य पार्षद के अनुरोध पर पर्यटन विभाग के सचिव को लिखा पत्र जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की उठाई थी आवाज
पर्यटन विकास योजना
चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के नरबतपुर में स्थित शेरशाह गढ़ को पर्यटन विभाग के द्वारा विकसित किया जाएगा। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी के द्वारा किए गए अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए डीएम साहिला ने इस आशय का पत्र पर्यटन विभाग के सचिव को लिखा है। 8 अप्रैल को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा उठाई गई आवाज पर पहल की गई है। डीएम ने शेरशाह गढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग के सचिव से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
कार्य योजना का अनुरोध
डीएम ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की उक्त बैठक में मुख्य पार्षद किरण देवी ने वार्ड संख्या 1 स्थित शेरशाह-हुमायूं के युद्ध स्थल का देखरेख करने, शेरशाह के नाम का तोरणद्वार बनाने, निजाम भिश्ती का तैल चित्र बनाने और उस स्थल को आकर्षक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए विभाग से अनुरोध किया गया है। इस मामले में डीएम ने पर्यटन विभाग के सचिव से चौसा के शेरशाहगढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र के माध्यम से कहा है। पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज यादव ने शेरशाह गढ़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए मुख्य पार्षद के द्वारा उठाई गई आवाज पर डीएम साहिला द्वारा की गई पहल का स्वागत किया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)


