Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTiranga Yatra Led by BJP Leader Varsha Pandey to Celebrate Independence Day
शहर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

शहर में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

संक्षेप:

बक्सर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा किला मैदान से शुरू होकर शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए पुलिस चौकी...

Aug 13, 2025 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बक्सर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा नेत्री और सोशल एक्टीविस्ट वर्षा पांडेय के नेतृत्व में आज यानी गुरूवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा नगर स्थित किला मैदान से निकलेगी। जो शहर के सभी मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस पुलिस चौकी पर पहुंचकर संपन्न होगी। भाजपा नेत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। यात्रा में संगठन से जुड़े हजारों कार्यकर्ता और युवा भाग लेंगे। जो यात्रा के दौरान देशभक्ति का जज्बा जगाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें