ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सर डुमरांव में संपूर्ण क्रांति की चपेट में आईं तीन नीलगाय , परिचालन बाधित

डुमरांव में संपूर्ण क्रांति की चपेट में आईं तीन नीलगाय , परिचालन बाधित

डुमरांव। निज प्रतिनिधिरांव और बरुणा स्टेशन के बीच की है। बाद में मृत नीलगायों को ट्रैक से हटाया गया। इसके कारण डाउन लाइन में लगभग एक घंटे तक परिचालन प्रभावित हुआ। बरुणा,डुमरांव और टूडीगंज स्टेशनों...

 डुमरांव में संपूर्ण क्रांति की चपेट में आईं तीन नीलगाय , परिचालन बाधित
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSun, 30 Aug 2020 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

डुमरांव। निज प्रतिनिधि

दानापुर मंडल के आरा-बक्सर रेल खंड पर शनिवार की सुबह तीन नीलगायें संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। यह घटना डुमरांव और बरुणा स्टेशन के बीच की है। बाद में मृत नीलगायों को ट्रैक से हटाया गया। इसके कारण डाउन लाइन में लगभग एक घंटे तक परिचालन प्रभावित हुआ। बरुणा,डुमरांव और टूडीगंज स्टेशनों के बीच आये दिन जानवरों के चपेट में आने की घटनाएं होती रहती हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह बक्सर से 02394 डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रवाना हुई। लेकिन जैसे ही यह ट्रेन बरुणा से आगे निकली। तभी बरुणा और डुमरांव के बीच तीन नीलगायें चपेट में आ गयी। बताया जाता है कि तीनों नीलगाएं एक साथ ट्रैक से होकर दूसरी ओर जा रही थीं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के चपेट में आते ही उसके मांस के लोथडे ट्रैक पर बिखर गये।

नीलगायों की हड्डियों से ट्रेन के ईंजन के चैम्बर में खराबी आ गयी।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बरुणा और डुमरांव के बीच पोल संख्या 648/18-20 के समीप दो और 648/24-26 के बीच एक नीलगाय चपेट में आ गयी। इंजन के चैम्बर में खराबी आ गयी ओर नीलगाय ईंजन में फंस गयी थी। बाद में रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और मृत नीलगाय को बाहर निकाला। लगभग एक घंटे तक संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रेन के ड्राइवर ने तकनीकी खराबी को दूर किया। संपूर्ण क्रांति के कारण डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें