Buxar News: कार्य में लापरवाही बरतने वाले सदर अस्पताल के तीन कर्मी पर प्रपत्र क गठित

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: सदर अस्पताल में लापरवाही के कारण तीन कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। 19 अगस्त की रात एक मरीज को एक्सपाइरी स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। जांच के बाद, टीम ने सभी जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।

Buxar News: कार्य में लापरवाही बरतने वाले सदर अस्पताल के तीन कर्मी पर प्रपत्र क गठित

Buxar News: पेज तीन के लिए -------- कार्रवाई मरीज को एक्सपाइरी स्लाइन चढ़ाने का था आरोप जांच के बाद टीम ने तीनों कर्मियों का पाया था दोषी बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल में कार्य के दौरान लापरवाही करने वाले तीन कर्मियों पर भारी पड़ा है। उनके विरूद्ध प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेज दिया गया है।

जांच विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की रात्रि में सदर अस्पताल में एक मरीज का इलाज चल रहा था। मरीज को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। तभी, कार्यरत एक अन्य स्टाफ की नजर पड़ी कि स्लाइन एक्सपाइरी हो चुका है। इसके बाद उसे तत्काल उसे हटाया गया। मरीज का जांच किया गया। लेकिन, मरीज के शरीर पर कोई असर नहीं हुआ था।

कार्रवाई की प्रक्रिया

इस बात की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने जांच टीम गठित की। टीम ने सभी पहलूओं की जांच की। जिसमें रात्रि स्टाफ व इचार्ज स्टाफ (दोनों जीएनएम) व फार्मासिस्ट ने कार्य में लापरवाही की है। समय पर दवाओं को हटाया नहीं गया। नियमानुसार एक्सपाइरी दवाओं को हटाते हुए उसका डिस्पोजल कर दिया जाता है। ताकि यह हानिकारक नहीं हो। वहीं दोनों जीएनएम ने भी लापरवाही की थी। बिना चेक किया दवा मरीज को दिया जा रहा था। सीएस ने प्रपत्र क गठित कर विभाग को भेज दिया है। ताकि इनके खिलाफ विभाग के स्तर से उचित कार्रवाई की जा सके। (बक्सर से नवीन पाठक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस विषय पर तीन कर्मियों पर दोषी पाए गए?
तीन कर्मियों को एक्सपाइरी स्लाइन चढ़ाने की लापरवाही के लिए दोषी पाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: कार्य में लापरवाही बरतने वाले सदर अस्पताल के तीन कर्मी पर प्रपत्र क गठित