यूपी से शराब पीकर आ रहे तीन युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

यूपी से शराब पीकर आ रहे तीन युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

संक्षेप:

बक्सर में शराब पीकर लौट रहे तीन युवकों को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। कार की जांच के दौरान युवकों ने शराब पी रखी थी। पकड़े गए युवकों की पहचान रवि राय, वीरेंद्र सिंह और मो अनीस अंसारी के रूप में हुई। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।

Dec 10, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज तीन के लिए ------------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी से शराब पीकर लौट रहे कार सवार तीन युवकों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। कार में बैठे दो युवक मौके से निकल भागे। टाउन थाना की पुलिस को बीते मंगलवार की रात सूचना मिली कि यूपी से शराब पीकर कुछ युवक कार से बक्सर की तरफ आ रहे हैं। गोलंबर चेक पोस्ट के पास रात करीब साढ़े नौ बजे भरौली की तरफ से आती एक कार दिखी। रोकने का इशारा देते ही कार में बैठे पांच युवक भागने लगे। किसी तरह तीन को पकड़ लिया गया, जबकि दो अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम-पता रवि राय पिता स्व विजय शंकर राय और वीरेंद्र सिंह पिता पिता मंदिल सिंह दोनों निवासी पांडेयपट्टी और मो अनीस अंसारी पिता अब्दुल गफ्फार निवासी नया बाजार बताया। कार की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा मिला। वहीं पकड़े गए तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सबों ने भागने वाले दोनों युवकों के बारे में बताया कि वे पांडेयपट्टी निवासी खूबलाल गोंड के पुत्र अभय गोंड और बीरबल चौहान के पुत्र गुड्डू चौहान थे। पुलिस इन दोनों को तलाश रही है।