ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरशराब के नशे में वार्ड सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

शराब के नशे में वार्ड सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

वार्ड नंबर 06 के वार्ड सदस्य विजय सिंह को स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में दो अन्य साथियों के साथ एक बंद पड़े पुराने स्कूल के परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल...

शराब के नशे में वार्ड सदस्य  सहित तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरTue, 14 Jan 2020 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कृष्णाब्रह्म। निज प्रतिनिधि

वार्ड नंबर 06 के वार्ड सदस्य विजय सिंह को स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में दो अन्य साथियों के साथ एक बंद पड़े पुराने स्कूल के परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच कर सोमवार को सलाखों के पीछे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक हरेन्द्र सिंह रविवार की शाम पुलिस के अन्य जवानों के साथ संध्या गश्ती पर निकले हुए थे। इसी बीच दूरभाष पर किसी ने शराब पी रहे पियक्कड़ों के बारे में उन्हें सूचित किया। सूचना के बाद एएसआई ने थानाध्यक्ष को जानकारी दे रेखांकित स्थल की ओर रवाना हो गए। नुआंव गांव में बंद पड़े मीडिल स्कूल के पास जब वह पहुंचे तो नशे में धुत्त पियक्कड़ शोर-गुल कर रहे थे। इसके बाद पुलिस के जवानों ने स्फूर्ति दिखाते हुए वार्ड नंबर 06 के वार्ड सदस्य विजय सिंह को दो अन्य साथियों सुमंत चौधरी व छोटेलाल चौधरी दोनों ग्राम नोखा जिला रोहतास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने बताया कि शराबबंदी कानून का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें