Buxar News: लोक अदालत में 1607 मामलों का निपटारा, 9.12 करोड़ की समझौता राशि पर हस्ताक्षर

हिन्दुस्तान, बक्सर
share

Buxar News: शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 1607 मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस दौरान 790 ऋण वसूली मामलों में 9.12 करोड़ रुपये के समझौते पर सहमति बनी। लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करना और सरलतम न्याय उपलब्ध कराना है।

Buxar News: लोक अदालत में 1607 मामलों का निपटारा, 9.12 करोड़ की समझौता राशि पर हस्ताक्षर

Buxar News: पेज तीन की लीड ------- उत्साह सुलभ व त्वरित न्याय पाने के सशक्त माध्यम तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को किया गया आयोजन यातायात, आपराधिक, विद्युत, वैवाहिक और एनआई का हुआ निष्पादन बैंकों के 790 मामलों में 9.12 करोड़ रुपये के समझौते पर बनी सहमति 09 करोड़ 12 लाख के समझौते पर बनी सहमति 28 वैवाहिक मामलों का भी किया गया निपटारा फोटो संख्या-17 कैप्सन- शनिवार को लोक अदालत में मुकदमों का निपटारा करते कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को साल की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

आयोजन का उद्घाटन

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत का उद्घाटन डीएम साहिला, डीएसपी सदर गौरव पांडेय, अवर न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नेहा दयाल, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह श्रीनेत, मुख्य अधिवक्ता विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली विनय कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जबकि, संचालन न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी सुश्री आंचल ने किया। कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार भी राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के दौरान उपस्थित थे।

मुकदमों का निपटारा

लोक अदालत में अलग-अलग प्रकृति के कुल 1607 मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। इस दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि लोक अदालत सुलभ व त्वरित न्याय पाने का सशक्त माध्यम है। इसमें न कोई पक्ष जीतता है और न ही कोई हारता है, बल्कि समझौते के माध्यम से दोनों पक्षों की जीत होती है। उन्होंने पक्षकारों से अपने मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर कराने की अपील की। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने के साथ लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत जनता की अदालत है, जहां दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। समझौते के बाद अवार्ड तैयार कर दोनों पक्षों को दिया जाता है तथा उसकी एक प्रति न्यायालय में रखी जाती है।

ऋण वसूली के मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के कुल 790 ऋण वसूली मामलों का निपटारा हुआ। इन मामलों में कुल 09 करोड़ 12 लाख 39 हजार 204 रुपये के समझौता राशि पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा यातायात 319, आपराधिक 271, विद्युत 193, वैवाहिक 28 व एनआई एक्ट के 05 मामलों का भी निपटारा कराया गया। मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार, न्यायिक पदाधिकारी सोने लाल रजक, मानस कुमार वत्सल, कमल कुमार, अवर न्यायाधीश भोला सिंह, महेश्वरनाथ पांडेय तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सचिन कुमार और दिवाकर राम पीठ में उपस्थित थे। पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों ने भी मामलों के निष्पादन में सहयोग किया। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव बिंदेश्वरी पांडेय, व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारी उपस्थित थे。

अधिकतम पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य क्या है?−
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने के साथ लोगों को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: लोक अदालत में 1607 मामलों का निपटारा, 9.12 करोड़ की समझौता राशि पर हस्ताक्षर