ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरभाजपा के प्रति आक्रोशित है देश की जनता: टीएन चौबे

भाजपा के प्रति आक्रोशित है देश की जनता: टीएन चौबे

.बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जनता में आक्रोश व्याप्त...

भाजपा के प्रति आक्रोशित है देश की जनता: टीएन चौबे
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 15 Oct 2018 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता टीएन चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जनता में आक्रोश व्याप्त है। नवंबर माह में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगना में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस की ही इन राज्यों में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह के बक्सर आगमन पर कांग्रेस को नई उर्जा मिली है। कहा कि बिहार की धरती से ही केंद्र की राजनीति की शुरुआत की गई कि नरेंद्र मोदी दिल्ली छोड़ो-गद्दी छोड़ो। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। विश्वामित्र की धरती बक्सर से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक के नेताओं का जमघट लगेगा और यहीं से मिशन 2019 की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार को 2019 में कुर्सी से उखाड़ फेंकने का शंखानाद किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें