ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरडीलरों की बैठक में छाया रहा गोदाम से कम अनाज मिलने का मुद्दा

डीलरों की बैठक में छाया रहा गोदाम से कम अनाज मिलने का मुद्दा

ब्रह्मपुर। निज संवाददाता प लगाया कि गोदाम से कम मात्रा में अनाज की आपूर्ति की जाती है। अनाज तौल कर नहीं मिलता, बल्कि औसत के आधार पर उसे डीलरों को दिया जाता है। इससे उन्हें लाभुकों को अनाज बांटते...

डीलरों की बैठक में छाया रहा गोदाम से कम अनाज मिलने का मुद्दा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बक्सरFri, 17 Sep 2021 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मपुर। निज संवाददाता

प्रखंड अंचल कार्यालय के सभागार में पीडीएस विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक एम ओ अंशु रानी की मौजुदगी में संपन्न हुई। इस दौरान एसएफसी के गोदाम से कम अनाज मिलने का मुद्दा मुख्य रूप से छाया रहा। बैठक के दौरान कई डीलरों ने आरोप लगाया कि गोदाम से कम मात्रा में अनाज की आपूर्ति की जाती है। अनाज तौल कर नहीं मिलता, बल्कि औसत के आधार पर उसे डीलरों को दिया जाता है। इससे उन्हें लाभुकों को अनाज बांटते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद डीलरों का आक्रोश कम हुआ। वे इसकी जांच करने एसएफसी के गोदाम पर भी पहुंची, लेकिन तब तक वह बंद हो चुका था। बैठक में एम ओ ने डीलरों से सरकार के निर्देश के आलोक में घूम घूम कर कार्ड धारियों के बीच राशन का वितरण नहीं करने की बात कही। स्वेच्छा से जो लाभुक अगर डीलर के पास आ जाते हैं तो उन्हें पाँश मशीन के द्वारा राशन दिया जा सकता है। डीलरों को अपने से टैग लाभुकों को ही राशन देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने डीलरों को उचित मात्रा तथा सही दाम पर राशन लाभुकों को देने का निर्देश दिया। कहा कि अगर इस मामले में शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हीरा लाल वर्मा, विनोद पांडे, संतोष कुमार, मंगल आनंद तिवारी, सिकंदर यादव, सुनील राम, दीपक चौधरी, सोनू ठाकुर सहित कई अन्य डीलर मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े