ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरधरती मां के लिए जलाएंगे घी के दीए, नहीं फोडेंगे पटाखे

धरती मां के लिए जलाएंगे घी के दीए, नहीं फोडेंगे पटाखे

शहर के एमपी हाई स्कूल में सोमवार को संकल्प सभा का आयोजन कर धरती मां व पर्यावरण को बचाने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शपथ ली। शपथ लेते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस साल की दीपावली व छठ पूरी...

धरती मां के लिए जलाएंगे घी के दीए, नहीं फोडेंगे पटाखे
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 05 Nov 2018 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के एमपी हाई स्कूल में सोमवार को संकल्प सभा का आयोजन कर धरती मां व पर्यावरण को बचाने के लिए छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शपथ ली। शपथ लेते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस साल की दीपावली व छठ पूरी तरह से इको फ्रेंडली मनाएंगे। अपनी धरती मां के लिए इस बार घी के दीए जलाएंगे और भूल से भी पटाखे नहीं फोडेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का धर्म है। इसके लिए सबसे पहले खुद से प्रयास करना होगा। तब जाकर हम दूसरे को भी जागरूक कर सकते हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज मुझे गर्व हो रहा है कि बच्चों ने इको फ्रेंडली दीपावली व छठ बनाने का संकल्प लिया है।

बछेंद्र पाल से प्रभावित हुए छात्र-छात्राएं: माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली बछेंद्र पाल अपने चालीस सदस्यीय टीम के साथ गंगा स्वच्छ अभियान के तहत बक्सर आई हुई थी। इस दौरान बछेंद्र पाल एमपी हाई स्कूल भी पहुंची, जहां बच्चियों ने भव्य तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण को बचाने की अपील की थी। उसी से प्रभावित होकर छात्र-छात्राओं ने इको फ्रेंडली दीपावली व छठ बनाने के लिए संकल्प लिया। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।

इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील: जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार को पढ़ाकर दीपावली व छठ की छुट्टी कर दी गई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से इको फ्रेंडली दीपावली व छठ मनाने की अपील की। साथ ही पटाखे न छोड़ने के लिए बच्चों को संकल्प दिलाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पटाखे से होने वाले नुकसान को भी बताया।

चाइनीज समानों से परहेज कर रहे लोग: इस साल दीपावली व छठ के लिए हो रही खरीदारी में लोग चाइनीज समानों से परहेज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि चाइनीज समानों से पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है। जब स्वदेशी समान बाजार में मौजूद है। तब चाइनीज समान का प्रयोग क्यों किया जाय। बावजूद चाइनीज समानों से बाजार पटे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें