फसल लूटने व जबरन जुताई करने में एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी

Jan 01, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए ---------- छानबीन एक पक्ष ने 4 तो दूसरे ने 13 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव की स्थिति भी बन गई है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना...

फसल लूटने व जबरन जुताई करने में एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी

पेज तीन के लिए ---------- छानबीन एक पक्ष ने 4 तो दूसरे ने 13 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव की स्थिति भी बन गई है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जवहीं गांव में दरवाजे से जबरन बंदूक के नोक पर फसल लूटने व बुआई की गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चला कर बर्बाद करने के आरोप में दो पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। इसमें एक पक्ष में जहां चार लोगों को आरोपी बनाया है वहीं दूसरे पक्ष ने 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

जमीन विवाद के इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव की स्थिति भी बन गई है। जवहीं गांव के बृजेश कुमार चौबे ने अपने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को गांव के ही चार आरोपी 10 अज्ञात लोगों को लेकर राइफल बंदूक के साथ अचानक उनके दरवाजे पर रात लगभग 11:00 बजे आज धमके। इसके बाद आरोपियों ने दालान पर रखा 40 बोरा बाजारा, 20 बोरा खाद तथा मोटर पंप को जबरन पिकअप पर लाद कर लेकर चले गए। हल्ला करने पर एक आरोपी हीरालाल यादव ने राइफल सटाकर चुप रहने नहीं तो गोली मारने की भी धमकी दी। इसमें उन्होंने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। सभी जवही गांव के निवासी हैं। वहीं दूसरी ओर जवही गांव के ही दीनानाथ यादव ने दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि लगभग 45 दिन पहले उन्होंने अपने पांच बीघा खेत में गेहूं की बुआई की थी। लेकिन, आरोपी तीन ट्रैक्टर व हथियारों के साथ उनके बुआई की गई गेहूं के खेत पर आ धमके और जबरन ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर फसल को नष्ट कर दिया। जाते समय आरोपियों ने खेत पर फिर से आने पर पूरे परिवार को मार देने की भी धमकी दी। इस मामले में उन्होंने जवही गांव के बृजेश कुमार चौबे सहित चार व सपही गांव के नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;