ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरदस पुड़िया हिरोइन के साथ, युवक गिरफ्तार

दस पुड़िया हिरोइन के साथ, युवक गिरफ्तार

चौगाईं। एक संवाददातालडुल सिंह को गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अन्य तस्करों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी किया। इसकी जानकारी देते हुए...

दस पुड़िया हिरोइन के साथ,  युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSun, 12 Jul 2020 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चौगाईं। एक संवाददाता

मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं सब्जी बाजार के समीप से एक हेरोइन तस्कर को 10 पुड़िया हिरोइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हिरोइन तस्कर चौगाईं गांव का निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ डुलडुल सिंह हैं। पुलिस में जब 10 पुड़िया हिरोइन का वजन किया तो लगभग 7.5 ग्राम है। गिरफ्तार तस्कर के पास से हिरोइन के साथ तीन सौ रुपया नगदी बरामद भी हुआ है। हिरोइन के साथ डुलडुल सिंह को गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अन्य तस्करों में हड़कंप मच गया।

हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर उनके कई ठिकानों पर छापेमारी किया। इसकी जानकारी देते हुए मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि शुक्रवार की संध्या 7:00 बजे के करीब जब मुरार थाना की गश्ती टीम चौगाईं सब्जी बाजार के समीप पहुंची तो एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस को उस युवक पर शक हुई और उसे पकड़ कर चेक किया। जहां उसके पॉकेट से 10 पुरिया हीरोइन और 300 नगदी बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गाया। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। गिरफ्तार दुलदुल सिंह से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कई माह से हिरोइन का कारोबार कर रहे हैं। जो एक पुड़िया 50 में लोगों को देते हैं। मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें