
फटकार से नाराज किशोर ने घर छोड़ा, दूसरे दिन हुआ बरामद
संक्षेप: डुमरांव का किशोर ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को दिल्ली में बरामद किया। किशोर ने अपनी मां के एटीएम से पैसे निकाले थे,...
छानबीन घर से ट्यूशन पढ़ने निकला, पर नहीं लौटा घर, परिजनों की बढ़ी चिंता डुमरांव स्थित घर से चला गया था दिल्ली, पुलिस के प्रयास से लौटा घर डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। घर से नाराज होकर लापता किशोर को डुमरांव पुलिस ने दूसरे दिन ही लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया है। बुधवार को किशोर का बयान पुलिस ने कलमबंद किया। किशोर के वापस लौटने पर परिजनों के मुरझाएं चेहरे पर खुशी देखी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्रह्मपुर के गायघाट निवासी मनोज कुमार का परिवार डुमरांव के शिवपुरी मुहल्ले में रह रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 18 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए किशोर घर से निकला था।

लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो उनकी चिंता बढ़ने लगी। परिवार के लोग उसके दोस्त से जानकारी लेने में जुट गए। लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बताया गया कि इस बीच किशोर ने अपनी मां मुन्नी देवी के एटीएम से आठ हजार की निकासी की। यह निकासी बक्सर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से की गई। परिजनों ने बताया कि मां की फटकार से नाराज किशोर मां का एटीएम लेकर घर से निकल गया था। पुलिस का कहना है कि किशोर बक्सर से दिल्ली निकल गया था। परिजनों ने किशोर के लापता होने को लेकर डुमरांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने छानबीन शुरु की। इस दौरान किशोर का लोकेशन दिल्ली मिला। पुलिस ने दबिश बनाकार किशोर को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई के बाद किशोर को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




