Buxar News: तेज बाइक चलाने से मना करने पर किशोर का कान काटा
Buxar News: गली में तेज बाइक चलाने से मना करने पर किशोर की पिटाई की गई और उसका कान काट दिया गया। किशोर की मां ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की बात कर रही है।

Buxar News: पेज तीन के लिए ------- प्राथमिकी दर्ज नामजद उसके घर आ धमका और केस नहीं करने की धमकी दी है जख्मी बेटे को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए बक्सर, हमारे संवाददाता। गली में तेज बाइक चलाने से मना करने वाले किशोर की पिटाई कर उसका कान काट दिया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मोहल्ले में हुई। किशोर की मां ने नगर थाने में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना का विवरण
पुलिस को दिए आवेदन में सोहनीपट्टी निवासी सीमा ने देवी ने कहा है कि धुरान यादव नामक युवक गली में तेज बाइक चलाता है। जिसपर उसके बेटे ने एक दिन मना किया। फिर क्या घर में अकेला देखकर धुरान यादव, लवकुश गोंड, श्याम गोंड सहित 10 अज्ञात युवक आ धमके। इसके बाद उसे बेटे को उठाकर गौरीशंकर मंदिर के पीछे ले गए। जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे भी मन नहीं भरा तब धुरान ने उसके नाबालिग बेटे के कान को ब्लेड से काट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बेटे को स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इतना ही नहीं, घटना के अगले दिन फिर धुरान यादव फिर उसके घर आ धमका और केस नहीं करने की धमकी दी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द नामजद आरोपितों की धर-पकड़ की जाएगी। (बक्सर से नवीन पाठक)


