Buxar News: धूमधाम से मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
Buxar News: नावानगर और केसठ प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रतियोगिताएं शामिल थीं, और छात्रों ने कक्षाएं संभालकर पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों का स्मरण किया।

Buxar News: फोटो नावानगर, एक संवाददाता।नावानगर व केसठ प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। उस अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी भी संभाली। नावानगर 2 है स्कूल, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, रूपसागर, मध्य विद्यालय केसठ के परिसर में शिक्षक दिवस की धूम रही।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व निदेशक द्वार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
शिक्षको ने छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। मध्य विद्यालय केसठ में बच्चों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाषण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। साथ ही कई विद्यालय,कोचिंग संस्थानों में केक काट कर शिक्षक दिवस मनाई गई। ( नावानगर से अरुण सिंह ) ।

