Buxar News: विद्यालय का माहौल खराब करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई
Buxar News: बक्सर के विद्यालय में माहौल खराब करने वाले शिक्षक अमित कुमार चौधरी पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग ने उनकी एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के अंतर्गत डीपीओ रजनीश उपाध्याय ने जांच के आधार पर कार्रवाई की। शिक्षक पर आरोप था कि उन्होंने विद्यालय का वातावरण बिगाड़ा।

Buxar News: युवा के लिए ----- बक्सर, हमारे संवाददाता। विद्यालय का माहौल खराब करने वाले मूल शिक्षक की पहचान करते हुए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। उनके एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। जांच के बाद डीपीओ (स्थापना) रजनीश उपाध्याय ने उक्त आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक अमित कुमार चौधरी पूर्व में सारिमपुर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में चरित्रवन स्थित विश्वामित्र प्राथमिक विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के तौर पर कार्यरत है। सारिमपुर उर्दू मध्य विद्यालय में इन पर विद्यालय का माहौल खराब करने का आरोप लगा था। इसकी जांच तत्कालीन सदर एसडीएम ने की थी।
उसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम ने जांच प्रतिवेदन डीईओ कार्यालय का भेजा था। विभागीय नियमानुसार डीपीओ (माध्यमिक) नाजीश अली ने सभी पहलुओं की जांच की। इसके बाद वृहद दंड की अनुशंसा की। अनुशंसा के आधार पर शिक्षक अमित कुमार चौधरी का एक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। (बक्सर से नवीन पाठक)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


