चौसा में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

चौसा में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप के बाद आंधी-तूफान ने अंधेरा छा दिया और बारिश शुरू हो गई। इस गंभीर मौसम के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे लोग अपने घरों में कैद हो गए।

चौसा में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चौसा। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम ने अचानक ऐसा रंग रुप दिखाया कि पर भर में वातावरण बदल गया। अचानक तेज हवाओं के साथ आए आंधी-तूफान ने ऐसा रुप दिखाया कि पांच बजे ही हर तरफ अंधेरा छा गया। इसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज आंधी-तूफान और बारिश से बिजली गुल हो गई। इसके बाद लोग अपने अपने घरों में कैद हो गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।