Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsStudents Denied Entry Due to Closed Gate and Staff Absence in Brahmapur
गुहार लगाने प्रखंड मुख्यालय पहुंची प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्राएं

गुहार लगाने प्रखंड मुख्यालय पहुंची प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्राएं

संक्षेप:

ब्रह्मपुर में नगर पंचायत के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की दर्जनों छात्राएं 10 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। छात्राओं ने गेट खोलने की गुहार लगाई, लेकिन शिक्षकों ने अनुशासन और विलंब का हवाला देकर गेट नहीं खोला। छात्राओं को अपनी समस्याएं बताने का मौका नहीं मिला और वे निराश होकर लौट गईं।

Dec 10, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

युवा के लिए ------------------ अधिकारी नदारद अनुशासन तथा विलंब का हवाला देकर गेट खोलने को तैयार नहीं विद्यालय पहुंचने पर गेट बंद होने के चलते प्रवेश नहीं मिल सका ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में अधिकारी व कर्मी किस तरह से लेट लतीफ आते हैं इसका नजारा बुधवार को देखने को मिला। अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाने के लिए नगर पंचायत के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की दर्जनों छात्राएं दस बजे प्रखंड मुख्यालय पहुंची। लेकिन, कोई अधिकारी उस समय मौजूद नहीं थे। इसके बाद सभी छात्राएं अधिकारियों को बिना अपनी समस्याएं सुनाएं ही निराश भाव से वापस लौट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के पास स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राओं को 9:30 के बाद विद्यालय पहुंचने पर गेट बंद होने के चलते प्रवेश नहीं मिल सका। वे गेट खोलने के लिए शिक्षकों से आरजू विनती करती रही। लेकिन शिक्षक अनुशासन तथा विलंब का हवाला देकर गेट खोलने को तैयार नहीं थे। इससे परेशान दर्जनों छात्राएं अपनी समस्या बताने प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। लेकिन 10:00 बजे तक प्रखंड मुख्यालय में कोई भी अधिकारी उपलब्ध नहीं थे। इससे छात्राओं को बिना आपबीती सुनाई ही वापस लौट जाना पड़ा। उनका कहना था कि विद्यालय के शिक्षक अगर विलंब से आते हैं तो उनके लिए गेट खोल दिया जाता है। लेकिन वे लोग थोड़ा विलंब से पहुंची तो उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। आखिर यह दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। लेकिन उनकी यह फरियाद कोई जिम्मेवार अधिकारी नहीं सुन सका।