ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरप्राचार्य से नाराज छात्र संघ ने पुतला दहन किया

प्राचार्य से नाराज छात्र संघ ने पुतला दहन किया

डीके कॉलेज के मुख्य गेट पर एनएसयूआई के छात्रों ने प्राचार्य के विरूद्ध की...

प्राचार्य से नाराज छात्र संघ ने पुतला दहन किया
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरMon, 03 Jun 2019 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

कॉलेज प्रशासन पर अनियमितता, कमिशनखोरी, छात्रों के साथ दूर्व्यवहार, शिक्षा की लचर व्यवस्था, छात्रों से अवैध वसूली, पेयजल की अनुपलब्धता से नाराज एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्राचार्य का पुतला दहन किया। पुतल दहन के दौरान जमकर नारेबाजी की।छात्र नेताओं का कहना था कि कॉलेज में हर जगह अनियमितता हो रही है। छात्रों से अवैध वसूली की जाती है। उनके साथ दुर्व्यहार किया जाता है। इसकी शिकायत प्राचार्य डा. धीरेन्द्र सिंह से करने पर उनके द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता। कॉलेज कैंपस में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को शुद्ध पानी पीने के लिए भटकना पड़ता है। छात्र नेताओं का यह भी कहना था कि कॉलेज में पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। कॉलेज इन सभी चिजों की समुचित व्यवस्था और छात्रों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर लगाम नहीं लगाया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर रंजन ओझा, अनुराग राज त्रिवेदी, पुरूषोत्तम उपाध्याय, अनुप ओझा, रणविजय सिंह, राजकुमार, हीरालाल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे। इस संबंध में कॉलेज के प्रचार्य डॉक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अपने को हाईलइट करने के लिए पुतला दहन किया है। पहले से छात्रों ने पुतलादहन का कोई सूचना नहीं दिया था। कॉलेज में कुछ छात्र मनमानी करना चाहते है नहीं करने पर इस तरह का कार्य करते है। छात्र अपने मन से गलत आरोप लगा रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें