श्रावणी मेला को लेकर तैयारी शुरू, बांस-बल्ले से घेरा जायेगा गंगा घाट
श्रावणी मेला की तैयारी के तहत भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। छोटे वाहनों के लिए किला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की तैनाती तथा रामरेखा घाट पर खोया-पाया केंद्र भी बनाया जाएगा। प्रशासन जल उठाव के समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपाय कर रहा है।

निरीक्षण भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से रहेगी रोक शहर के किला मैदान में छोटे वाहनों के लिए स्टैंड बनेगा फोटो संख्या 19 कैप्शन- गुरुवार को रामरेखा घाट का निरीक्षण करते सदर एसडीओ अविनाश कुमार, ईओ ऋत्विक सिंह व एसडीपीओ गौरव पांडेय।
प्रशासनिक तैयारी
बक्सर, हमारे संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि, कांवरियों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सदर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पांडेय व इओ ऋत्विक सिंह ने गुरुवार को रामरेखा घाट व नाथबाबा घाट का निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था
इस दौरान एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि दोनों घाट पर श्रद्धालु व कांवरियों की अधिक भीड़ रहती है। यहां महिलाओं की संख्या भी अधिक रहती है। इसे देखते हुए यहां बांस-बल्ले से घेरा जाए। ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। साथ ही एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया जाए। जब भी जल उठाव का समय हो। विशेष हर रविवार को अधिक भीड़ रहती है।
वाहनों की पार्किंग
यहां से जल उठाकर सोमवार की सुबह श्रद्धालु ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में जाकर पूजा-अर्चना करते है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की जरूरत है। एसडीएम ने निर्देश देते हुए कि श्रद्धालुओं को लेकर काफी संख्या में वाहन आते है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। एसडीओ ने बताया कि भारी वाहनों को गोलंबर पर रोका जायेगा।
अन्य व्यवस्थाएँ
इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए किला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए रामरेखा घाट पर खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा। श्रावणी मेला के दौरान कार्यकर्ताओं केा वॉकी- टॉकी की सुविधा दी जाएगी। जिससे भीड़ नियंत्रित करने में आसानी होगी। वहीं एसडीपीओ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। नगर परिषद के ईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामरेखा घाट पर अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही सफाई की विशेष व्यवस्था की जाये। (बक्सर से नवीन पाठक)
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


