निजी ट्यूशन-कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई तय

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर में शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सरकारी शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे निजी ट्यूशन या व्यावसायिक कोचिंग में नहीं पढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई के प्रति जिम्मेदार रहें और यदि कोई शिक्षक ऐसा करते हुए पाया गया, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निजी ट्यूशन-कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई तय

पेज-युवा के लिए -------- बक्सर, हमारे संवाददाता। सरकारी शिक्षक यदि निजी ट्यूशन-व्यवसायिक कोचिंग में पढ़ाते है। तब ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सज्जन आर ने डीईओ को भेजे पत्र में निर्देश दिया है। निदेशक ने कहा है कि लगातार राज्य के प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। अब सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक मौजूद है। ऐसे में सुनिश्चित होना चाहिए कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई के प्रति जवाबदेह रहे। सरकारी स्कूलों में नियुक्ति शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर रहे।

बच्चों का सर्वांगणिक विकास तेजी से हो। यदि शिक्षक विद्यालय परिसर में या ट्यूशन या व्यवसायिक कोचिंग में पढ़ाते है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने डीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि इस तरह के कार्य कोई भी शिक्षक संलिप्त पाया जाता है तो चिन्हित शिक्षकों पर कठोर व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। इस कार्य में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। (बक्सर से नवीन पाठक)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।