अवैध शराब के कारोबार व सेवन पर कड़ी नजर
बक्सर में होली के पर्व पर शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया है। पुलिस हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा बढ़ाएगी और संवेदनशील इलाकों में विशेष बल और महिला पुलिस तैनात करेगी। लोग सुरक्षित तरीके से होली मनाने और हुड़दंग से बचने के लिए प्रेरित किए जा रहे हैं।

अलर्ट डीजे बजाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर बक्सर, हमारे संवाददाता। होली पर्व पर शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी नजर रखी है। शराब पीना और बेचना महंगा पड़ेगा। हर चौक-चौराहे पर कड़ी सुरक्षा का आदेश दिया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की जा रही है। उक्त बातें सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहीं। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि सुरक्षित तरीके से होली मनाएं और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें। कहा कि जिले के अधिकत्तर इलाका यूपी से सटा हुआ है।
साथ ही नदी भी है। नदी मार्ग से भी तस्कर शराब की खेप लाने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए गंगा नदी में भी पुलिस निगरानी रख रही है। देर रात तक हर इलाके में निगरानी रखी जा रही है कि शराब की तस्करी नहीं हो सके। साथ ही होम डिलवरी पर रोक लगाई जाए। कहा कि होली पूर्व के दौरान नवयुवक तेजी से बाइक चल रहा है साथ ही तरह-तरह का करतब भी कर रहे है। इससे दुर्घटना की आशंका है। ऐसे युवकों पर नजर रखी जा रही है। विशेषकर हाइवे पर। कहा कि हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सदर एसडीपीओ ने आम जनता से अपील किया कि यदि कहीं पर भी शराब बेचे जाने की बात सामने आए। तब, तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। सभी के सहयोग से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी डीजे संचालक है उन्हें चिन्हित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



