हर दु:ख मनुष्य को बनाता है मजबूत : प्रज्ञा
बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने भगवान राम के जीवन से सीखने की कला के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने दुखद परिस्थितियों में भी मंगल अनुभूतियों का अनुभव किया।

प्रवचन श्रीराम ने जंगल में भी अपनी मंगल अनुभूति का अनुभव किया था धर्म की रक्षा करते हुए अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान हो गए फोटो संख्या 21 कैप्शन - मंगलवार को औद्योगिक थाना के पास रामकथा सुनती महिलाएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23 वीं स्थापना दिवस मनाया जा रहार है। इस दौरान श्रीराम कथा का संगीत आयोजन हो रहा है। कथावाचन करते हुए किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि भगवान राम ने अपने इस पूरे जीवन काल में हम सभी मानव को संदेश देकर हमें जीने की कला सिखाई है। मनुष्य अपने अनुभूतियों से अपनी सोच से दुख और सुख पाता है।
जब भगवान राम जंगल में गए वहां उन्हें दु:खद स्थिति व परिस्थितियों का सामना किया था। लेकिन, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जंगल में भी अपनी मंगल अनुभूति का अनुभव किया। अर्थात हर दु:ख मनुष्य को और मजबूत बनाता है। इस दौरान वह जंगल में भी मां शबरी एवं बड़े-बड़े तपस्वियों एवं ऋषि मुनियों से मिले। उनसे मिलकर अपने जीवन की बहुत सी ऐसी कृतज्ञ बातों को जाना। जिससे मानव जाति का कल्याण हो सके है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने रामचरितमानस में अपने चरित्र के माध्यम से यह दर्शाया कि व्यक्ति अपनी स्थिति को परिस्थिति में और परिस्थिति को स्थिति में अनुकूलता लाने के लिए खुद उत्तरदाई होता है। भगवान राम ने इसी तरह अपने भाई लक्ष्मण और सीताजी के साथ इस जंगल में प्रतिकूल स्थिति में अनुकूलता लाते हुए। लंका पर विजय प्राप्त करते हुए राम राज्य तक अपनी धर्म की रक्षा करते हुए अयोध्या के सिंहासन पर विराजमान हो गए। वहीं दूसरी ओर कथा में रविंद्र तिवारी, दिनेश कुमार उमा शंकर, छठू लाल लहरी का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर गुंजन पाण्डेय, अजीत गुप्ता, विनोद सिंह, आशीष सिंह, विनीत सिंह, धन्जी सिंह, अनिल तिवारी, मुन्ना सिंह, चूमन राय, सुनील कुमार सिंह, ललन मिश्रा,भानू बाबा, चंदन पाण्डेय, संतोष चौबे, सुशील राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



