मानवाधिकार आयोग के यहां पहुंचा धमकाने का मामला
चर्चाचर्चा आयोग से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की लगाई गुहार धमकी देने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के एकरासी गांव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर...

चर्चा आयोग से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की लगाई गुहार धमकी देने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के एकरासी गांव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार उर्फ संतोष मुखिया को सीओ द्वारा धमकाने का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। उन्होंने सीओ पर धमकी देने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। संतोष मुखिया ने अपने पत्र में कहा है कि समाजवादी विचार मंच की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर 25 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया गया था।
इसके अगले दिन 26 फरवरी की शाम को सीओ द्वारा फोन कर उनसे धरने में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य की मांग की। इस दौरान उन्होंने धमकाते हुए कहा कि साक्ष्य नहीं देने पर हम भी कुछ करेंगे। सीओ ने उन्हें फोन कर कथित रूप से धमकाया और सरकारी कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने की शिकायतों को दबाने का प्रयास किया। जिसका कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं, जिसके कारण प्रशासनिक स्तर पर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्व व भूमि से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता का अभाव और बिना पैसा के कोई कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा नहीं देने पर कार्य को लटका कर रखा जाता है। पूछने पर सीओ फरियादियों को गार्ड से बाहर करवा देती है और केस करने की भी धमकी देती हैं, जिससे आमजन भयभीत है। उनका कहना है कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार व दलालों का अड्डा बन कर गया है। कथित बिचौलियों के माध्यम से वसूली का कार्य किया जाता है। समाजसेवी संतोष मुखिया ने मानवाधिकार आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। दूसरी ओर सीओ खुशबू खातून ने सभी आरोपों से इंकार करते हुये बताया कि सभी तरह के कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


