Buxar News: नदी का बहाव रोकने पर किसानों ने जताया विरोध
Buxar News: रामपुर मठिया के पास भैंसही नदी का जलप्रवाह रोकने से आसपास के खेतों में पानी जमा हो गया है। किसानों के अनुसार, मछली पकड़ने के लिए नदी में बांध बनाए जाने से रबी फसल की बुआई और खेती प्रभावित हो रही है तथा फसल बर्बाद होने की आशंका है। प्रभावित किसानों ने सिमरी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से प्रवाह बहाल कराने की मांग की। सीओ ने अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नदी का प्रवाह रुकने से किसानों की परेशानी
Buxar News:
आक्रोश सिमरी सीओ से भेंट कर प्रभावित किसानों ने बतायी समस्या किसानों ने नदी का प्रवाह जल्द बहाल करवाने की मांग की फोटो संख्या- 09, कैप्सन- सोमवार को सिमरी प्रखंड कार्यालय में भैंसहा नदी जल प्रवाह रोके जाने को लेकर विरोध में जुटे किसान। सिमरी, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर मठिया के समीप भैंसही नदी का जलप्रवाह रोक दिए जाने से किसानों में आक्रोश है। मछली मारने के लिए नदी में बांध लगाए जाने से आसपास के खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे रबी फसल की बुआई व खेती प्रभावित होने के साथ फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि मछुआरों ने मत्स्य बंदोबस्त नियमों की अनदेखी कर नदी में बांध बनाकर पानी का बहाव रोक दिया है। इसके कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी का प्रवाह रूकने के बाद किसानों के सामने खेती को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार को मामले को लेकर प्रभावित किसानों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जतायी। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नदी का जलप्रवाह बहाल कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की निकासी सुनिश्चित नहीं की गई, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। नाराजगी व्यक्त करने वालों में शिवशंकर राय, उपेन्द्र राय, अनिल राय, भोला राय, करीमन राय, राजकुमार राय सहित कई अन्य किसान शामिल थे। इस संबंध में सीओ भगवतीशंकर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब कार्रवाई की जाएगी, ताकि नदी का प्रवाह बहाल कराया जा सके।

